Fortuner Legender को स्पोर्टियर लुक वाली बॉडी किट की बदौलत आसानी से स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग किया जा सकता है। इस एसयूवी में ड्युअल-टोन कलर पैटर्न, शार्प हेडलैंप डीआरएल, अलग बंपर और कुछ और कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। इस एसयूवी को दमदार लुक देने के साथ ही इसकी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए 20 इंच के बड़े ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।