
फॉक्सवैगन ने शोकेस की अपने सबसे छोटी suv, जानें कब भारत में होगी लॉन्च
नई दिल्ली: फॉक्सवैगन ने आखिरकार 2019 टी-क्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। एमस्टरडैम में एक इवेंट के दौरान इसे पेश किया गया । कंपनी ने इसे टी-रॉक के नीचे पॉजिशन किया है। टी-क्रॉस कंपनी की पहली सबसे छोटी एसयूवी है और यह हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर को अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगी।
MQB A0 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड टी-क्रॉस 4.11 मीटर लंबी है। भारत, चीन और ब्राजील जैसे बाजारों में इसका 4.19 मीटर वाला वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
टी-क्रॉस में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 94bhp औप 114bhp के लिए ट्यून किया गया है। इसके अलावा इसमें 1.6 लीटर टर्बोडीजल 4-सिलेंडर यूनिट भी दिया गया है जो कि 94bhp की पावर देता है। वहीं, ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी इसमें जल्द जोड़ा जा सकता है। इंजन के आधार पर फॉक्सवैगन टी-क्रॉस 5 और 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक 7-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स से लैस होगा। टी-क्रॉस के सभी वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव से लैस हैं।
फीचर्स-फॉक्सवैगन टी-क्रॉस में सुविधाजनक डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा इंटीरियर में एम्बिएंट लाइटिंग, 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक पार्क असिस्ट, 8.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ और कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा एसयूवी में ड्राइव मोड भी दिया गया है।
वहीं लुक्स और डिजाइन की बात करें तो कार का फ्रंट फेस उभरते हुए बाजारों को देखते हुए डिजाइन किया गया है और इसमें चौड़े हेडलैंप्स और ग्रिल दी गई है। वहीं, ग्रिल लेंट्स के नीच क्रोम लाइन दी गई है। एसयूवी में बम्पर्स और एल्यूमीनियम पैनलों पर ब्लैकक्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। रियर मॉडल में स्पोर्ट्स LED टेलगेट्स के साथ हॉरिजोन्टल बार दिए गए हैं, जो कि टेलगेट्स के बीच दिए गए हैं।
Published on:
27 Oct 2018 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
