28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल… सफेद… या काला… आपकी कार का रंग कुछ कहता है! Colour से जानिए वाहन मालिक की पर्सनालिटी

Car Colour Says About Personality: कार के रंगों को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह के शोध होते रहते हैं, एक रिसर्च के मुताबिक सबसे ज्यादा व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर की कारों को पसंद किया जाता है। लेकिन हर रंग के चुनाव के पीछे चयनकर्ता की मानसिकता भी छिपी होती है।

3 min read
Google source verification
car-colours-amp.jpg

रंगों का हमारे जीवन बहुत ही ख़ास दखल होता है। रंग न केवल वस्तुओं को आकर्षक बनाता है बल्कि इनका चुनाव व्यक्ति की मनोदशा और व्यवहार के बारे में भी काफी कुछ कहता है। जिस तरह मनोविज्ञान में किसी के पहनावे से उसके बारे जानने के दावे किए जाते हैं उसी प्रकार आपकी कार का रंग भी आपके बारे में काफी कुछ कहता है। कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि भला आपकी कार के रंग से लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में कैसी राय कायम करते हैं, यदि नहीं तो आइये हम आपको अलग-अलग रंगों के अनुसार उनसे बनने वाली पर्सनाल्टी के बारे में बताते हैं-


Black: शक्तिशाली, क्लासिक, सुरुचिपूर्ण

कारों के मामले में ब्लैक कलर काफी मशहूर है, ख़ासकर लग्ज़री सेग्मेंट में इस कलर को खूब पसंद किया जाता है। इसे परम शक्ति का रंग माना जाता है। कलर कंसल्टेंट और ट्रेंड फोरकास्टर लीट्राइस आइसमैन का कहना है कि, "इस कलर के कार का मालिक काफी पावरफुल होता है और ऐसा माना जाता है कि इस रंग का चुनाव करने वालों को आसानी से मैनिपुलेट नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग क्लॉसिक चीजों को पसंद करते हैं और सशक्तिकरण की बात करते हैं।

यह भी पढें: पुरानी रेगुलर साइकिल के बदले खरीदें नई इलेक्ट्रिक E-Bicycle

White: शुद्ध, प्राचीन, प्रत्यक्ष

सफेद कार मालिकों को खुश करना काफी मुश्किल काम होता है, ऐसे लोग अपने पंसद को लेकर काफी सजग रहते हैं। आइसमैन का कहना है कि "ये वे लोग हैं जो आम तौर पर चीजों को बहुत शुद्ध और प्राचीन और स्पष्ट और प्रत्यक्ष पसंद करते हैं। सफेद रंग के नीचे आप कुछ भी नहीं छिपा सकते हैं, ये किसी भी तरह के दाग या धब्बे को तुरंत उजागर कर देता है। ऐसा माना जाता है कि इस रंग का चुनाव करने वाले सफाई पसंद होते हैं, या फिर वो इसका दिखावा करना पसंद करते हैं। ज्यादातर मामलों में सफेद रंग को पसंद करने वालों के भीतर सेल्फ कंट्रोल काफी ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन ऐसे लोग किसी तरह की गलती को तत्काल पकड़ लेते हैं।


Pearl: ग्लैमरस, रोमांचक, जटिल

पर्ल जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये सफेदी में सुनहरा रंग छिपाए हुए है, तो ऐसे रंग की कार को पसंद करने वालों के भीतर कुछ गुण व्हाइट कलर का भी छिपा होता है। लेकिन ऐसे लोग ग्लैमरस, रोमांचक और थोड़े जटिल स्वभाव वाले होते हैं। इनमें शक्ति के साथ ही स्वयं को बेहतर दिखने का भी भाव होता है। ऐसे लोग जीवन के हर पहलू को कुछ नए रंग देते हुए बेहतर बनाने की तलाश में रहते हैं। ज्यादातर इनका झुकाव चमक-दमक वाली जिंदगी की तरफ होता है।

Silver: भविष्यवादी, प्रतिष्ठित, शांत

सिल्वर कलर की कार के मालिक काफी रोचक होते हैं। इनके स्वभाव में एक आशावादी नजरिया साफ तौर पर देखा जा सकता है, इसके अलावा इन्हें अपने समाज में प्रतिष्ठा का खूब ख्याल होता है। ऐसे लोगे अपने जीवन में छोटी-मोटी सफलताओं से संतुष्ट नहीं होते हैं, इन्हें सतत आगे बढ़ते रहना और कुछ नया करने की ललक होती है। लेकिन इन सभी बातों के बावजूद ऐसे लोग आत्मसम्मान से किसी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। सामान्य तौर पर इनका स्वभाव शांत ही होता है।


Red: कामुक, उर्जावान, निडर

लाल दो अलग-अलग प्रकार के होते हैं: जीवंत और गहरा और ये दोनों ही रंग एक ही तरह के लक्षण व्यक्त करते हैं। लाल रंग की कार के मालिक होने का मतलब है कि आप एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं जो हर वक्त कार्रवाई करता है और जोखिम लेने से नहीं डरता। लाल रंग पसंद करने वाले लोग मुखर, जोरदार और जोशीले कार्यों को करने वाले प्रवृत्त के होते हैं, और इनका मिजाज हर वक्त बदलता रहता है। जीवन के प्रति इनका उत्साह और नजरिया लोगों से काफी अलग हट कर होता है और ऐसे लोग आलस से कोसो दूर होते हैं। इनमें उर्जा की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों की सबसे ख़ास बात ये होती है कि ये अपने कार्यों से दूसरों को आकर्षित करना जानते हैं।

यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी

Gray: तटस्थ, शांत, व्यावहारिक

काले और सफेद के बीच कहीं, ग्रे वह रंग है जो बस प्रतिबद्ध (Commited) नहीं हो सकता है। ग्रे कलर की कार के मालिक बहुत ही तटस्थ, शांत और प्रैक्टिकल होते हैं। इन्हें जीवन में हेर-फेर किसी तरह जुगाड़ इत्यादि पसंद नहीं होता है। मनोविज्ञान के दृष्टिकोण से, जिनका पसंदीदा रंग ग्रे है, उनकी कोई बड़ी पसंद या नापसंद नहीं होती है। ऐसे लोग अक्रामकता से दूर रहते हैं और जीवन के प्रति इनका नजरिया बेहद ही स्पष्ट होता है।


नोट: यहां पर रंगों के अनुसार उनके व्यक्तित्व के बारे में जो बातें बताई गई हैं वो अलग-अलग अध्यन और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। भिन्न लोगों के अनुसार इनके परिणाम में भी अंतर देखा जाना स्वाभाविक है। इसमें मनोविज्ञान के दावों को भी शामिल किया गया है, लेकिन पत्रिका समूह इसे प्रमाणित नहीं करता है।