3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी रेगुलर साइकिल के बदले खरीदें नई इलेक्ट्रिक E-Bicycle, इस कंपनी ने लॉन्च की शनदार स्कीम

GoZero Mobility ब्रिटेन की प्रमुख इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता कंपनी है। इंडियन मार्केट में कंपनी के कई अलग-अलग मॉडल उपलब्ध है। ये स्वीच स्कीम आगामी 9 अप्रैल 2022 तक के लिए वैध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 12 Jan 2022, 8:50 PM IST

gozero_electric_bicycle-amp.jpg

GoZero Electric bicycle

देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से ग्रोथ कर रही है। ज्यादातर लोग ट्रेडिशनल संसाधनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ मुखर हो रहे हैं। इसी क्रम में ब्रिटिश इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस साइकिल निर्माता कंपनी GoZero Mobility ने आज ग्राहकों के लिए शानदार 'स्विच' स्कीम लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत आप अपने पुराने पारंपरिक साइकिल के बदले इलेक्ट्रिक साइकिल खरीद सकते हैं।


कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 7,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये की कीमत के किसी भी ब्रांड की साइकिल को इस स्कीम में स्वीकार्य किया जाएगा। इसके लिए साइकिल का इलेक्टिक होना जरूरी नहीं है, वो पारंपरिक पैडल साइकिल भी हो सकती है। इस पहल के लिए, गोज़ीरो मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक वन, सारथी ट्रेडर्स, ग्रीव्स ईवी ऑटोमार्ट और आर्येंद्र मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है औ ये सेवा देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में उपलब्ध है।

यह भी पढें: Royal Enfield की बाइक्स के लिए चुकानी होगी भारी कीमत, देखें प्राइस लिस्ट

गोज़ीरो मोबिलिटी के सह-संस्थापक सुमित रंजन ने पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा किया जाए। जैसा कि उन्होंने कहा, कंपनी पारंपरिक साइकिल लेती है और उसके बदले में नई इलेक्ट्रिक साइकिल बेचती है। पुरानी साइकिलों को आंतरिक रूप से नवीनीकृत किया जाता है और उनके विभिन्न भागों का उपयोग में लाया जाता है।


सुमित रंजन ने कहा कि, "उपभोक्ता हमेशा अलग होना चुनते हैं, इस अभियान का पूरा विचार यह है कि क्यों कम के लिए समझौता करें। लोग सदियों से पारंपरिक साइकिल की सवारी कर रहे हैं, अब उनके लिए GoZero द्वारा एक अधिक ट्रेंडी और उन्नत इलेक्ट्रिक बाइक पर स्विच करने का समय है। हमारी X series एक साइकिल उपयोगकर्ता के सभी नियमित और ऑफ-रोड आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

यह भी पढें: आ रही है Toyota की ये अनोखी गाड़ी, ट्रक जैसे लुक के साथ मिलेगा SUV का मज़ा

कंपनी का दावा है कि यह ऑफर 9 अप्रैल 2022 तक उसके रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध रहेगा। इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है क्योंकि वे आने-जाने का एक सुविधाजनक तरीका पेश कर रहे हैं। साइकिलों में लगे इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ, ये ई-साइकिल चालकों की थकान की समस्या दूर करने के साथ ही वे अधिक राइडिंग रेंज भी प्रदान करते हैं।