
Toyota Hilux
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इस साल की शुरुआत से ही नए वाहनों को पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में अपने पहले लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक Toyota Hilux को लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक जैसी दिखने वाली इस एसयूवी को आगामी 20 जनवरी को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Hilux से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार नई Toyota Hilux भारत में सिंगल, फोर-डोर पिकअप बॉडी स्टाइल में आएगी और इसकी बुकिंग पहले से ही चल रही है। बताया जा रहा है इसकी डिलीवरी मार्च महीने से शुरू की जाएगी। कंपनी इसे यहां के बाजार में कम्पलीट नॉक डाउन (CKD) रूट से ला रही है, और इसे कर्नाटक में स्थित टोयोटा के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। ये भी ख़बर है कि आने वाली ये लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक कुछ हिस्सा कंपनी के मशहूर मॉडल फॉर्च्यूनर के साथ किया जाएगा।
यह भी पढें: पुरानी रेगुलर साइकिल के बदले खरीदें नई इलेक्ट्रिक E-Bicycle, ये कंपनी दे रही ऑफर
इसमें कंपनी 2.8 लीटर की क्षमता का डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि आपको Fortuner में भी देखने को मिलता है। ये इंजन 204hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश कर सकती है। इस ट्रक को कुल पांच रंगों में पेश किया जाएगा, जिसमें से दो शेड (पर्ल और सुपर) व्हाइट में मिलेंगे और अन्य रंगों में एमरल्ड रेड, ग्रे और सिल्वर का मैटेलिक वर्जन शामिल है।
टोयोटा Hilux कंपनी के ख़ास IMV2 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जिस पर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा फॉर्च्यूनर तैयार किए गए हैं, हालांकि ये साइज में इन दोनों मॉडलों से बड़ी होगा। 3,000 मिमी के व्हीलबेस और 5,300 मिमी लंबाई से Hilux इंडियन मार्केट में Isuzu को कड़ी टक्कर देगा। ग्लोबल मार्केट में ये टू-डोर और फोर-डोर विकल्प के साथ उपलब्ध है, हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
यह भी पढें: लोगों के सिर चढ़ बोल रही है इस कार की दिवानगी, 24 घंटे में बिक गई सभी यूनिट्स
इस पिक-अप ट्रक का फेस Fortuner के मूल प्रोफाइल से काफी मिलता है। Hilux में बड़ा हेक्सागोनल ग्रिल, आकर्षक स्वेप्ट-बैक LED हेडलैम्प्स और रफ एंड टफ बम्पर दिया गया है। हालाँकि, इसका पिछला सिरा अधिकांश पारंपरिक पिकअप ट्रक जैसा दिखता है। नई Hilux के साथ कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक का वारंटी देगी, जैसा कि अन्य मॉडलों के साथ दिया जाता है। इसके अलावा ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी का चुनाव भी कर सकते हैं, जिसमें 5 साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक का विकल्प मिलेगा।
Updated on:
12 Jan 2022, 8:46 PM IST
Published on:
11 Jan 2022, 8:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.