
Royal Enfield Classic 350 Price
Royal Enfiled Bikes Price Hike: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield के शौकीनों को साल के शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है। कंपनी ने इस महीने अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमत में इजाफा किया है। नई कीमतों को इसी जनवरी महीने से लागू कर दिया गया है। इस इजाफे में कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 से लेकर Himalayan जैसे मॉडल शामिल हैं।
यह भी पढें: Mahindra के इस एसयूवी के दीवाने हुएं लोग, बिक्री में पूरे 560% का इजाफा
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने क्लॉसिक 350 की कीमत में सबसे कम इजाफा किया है वहीं Himalayan मॉडल में तकरीबन 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च की गई क्रूजर बाइक Meteor 350 के फायरबॉल रेंज की कीमत 2,511 रुपये तक बढ़ाई गई है, जिसके बाद अब इस बाइक की कीमत 2.01 लाख रुपये से लेकर 2.03 लाख रुपये के बीच हो गई है।
वहीं इस क्रूजर के Stellar रेंज की कीमत में 2,601 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 2.07 लाख रुपये से लेकर 2.09 लाख रुपये के बीच हो गई है। Supernova वेरिएंट के लिए आपको 2,752 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, अब इसकी कीमत 2.17 लाख रुपये से लेकर 2.19 लाख रुपये हो गई है।
यह भी पढें: पुरानी रेगुलर साइकिल के बदले खरीदें नई इलेक्ट्रिक E-Bicycle, ये कंपनी दे रही ऑफर
बेस्ट सेलिंग Classic 350 हुई इतनी महंगी:
क्लॉसिक 350 रेंज की कीमत में कंपनी ने 2,872 रुपये से लेकर 3,332 रुपये तक का इजाफा किया है। इसके बेस रेडिच मॉडल की कीमत अब 1.87 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप क्रोम वेरिएंट की कीमत 2.18 लाख रुपये हो गई है। हाल ही में कंपनी ने क्लॉसिक 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को बाजार में पेश किया है, इस बाइक के इंजन से लेकर डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
Himalayan रेंज की कीमत में कंपनी ने सबसे ज्यादा 4,000 रुपये तक का इजाफा किया है, अब इस बाइक की कीमत 2.14 लाख रुपये से लेकर 2.22 लाख रुपये हो गई है। उपर दिए गए बाइक्स के अलावा अन्य मॉडलों में कंपनी ने कोई इजाफा नहीं किया है। रॉरूल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक Bullet और इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी इत्यादि को पहले की कीमत में ही पेश किया गया है।
Updated on:
12 Jan 2022, 8:54 PM IST
Published on:
11 Jan 2022, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.