4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई Honda City की बुकिंग हुई शुरू, जानें कब होगी लॉन्च

सिटी को हाल ही में पेट्रोल बीएस-6 का सर्टिफिकेट मिला है तथा इसकी जानकारी सामने आयी है। आपको बता दें कि इस कार के डीजल वेरिएंट को फिलहाल bs6 सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Nov 2019, 3:37 PM IST

honda.jpg

नई दिल्ली:Honda motors की पॉपुलर प्रीमियम सेडान honda city की बुकिंग अनऑफिशियली शुरू हो गई है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी होंडा सिटी की बीएस 6 मॉडल पर काम कर रही है और इस कार को इसी महीने लॉन्च करने की बात कही जा रही है। होंडा सिटी बीएस-6 की बुकिंग शुरू होने के बारें में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

सिटी को हाल ही में पेट्रोल बीएस-6 का सर्टिफिकेट मिला है तथा इसकी जानकारी सामने आयी है। आपको बता दें कि इस कार के डीजल वेरिएंट को फिलहाल bs6 सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें- movex ने लॉन्च किया शानदार हेलमेट, कीमत भी है बेहद कम

दिंसबर से मिल सकती है डिलीवरी- सिटी बीएस-6 की डिलीवरी दिसंबर के पहले हफ्ते में ही शुरू की जा सकती है। होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल बीएस-6 इंजन लगाया जाएगा, यह इंजन 119 बीएचपी का पॉवर प्रदान करने वाला है। इसमें मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से लाया जाएगा ऑटोमैटिक वेरिएंट कब तक लॉन्च होगा या लॉन्च होगा भी य नहीं इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक इंफॉर्मेंशन नहीं है।

कीमत में होगा इजाफा- वर्तमान मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत में 40,000-50,000 रुपयें की वृद्धि की जा सकती है।

EICMA 2019 में Hero ने दिखाई Xtreme 1.R की पहली झलक, फीचर्स और पॉवर उड़ा देंगे होश

इंजन के अलावा नहीं होगा कोई बदलाव – आपको बता दें कि होंडा सिटी में इंजन के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया जाना है। जहां तक डीजल बीएस-6 की बात है तो यह भी कंपनी की योजना में शामिल है लेकिन इसे अप्रैल 2020 के आस-पास लाया जा सकता है।

अब Emi पर नहीं मिलेगी Revolt की बाइक, एक साथ देनी होगी पूरी कीमत