4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Creta की बादशाहत खत्म कर सकती है Mahindra XUV300, जानें ऐसा क्या है खास

XUV300 का रियर डिजाइन बाकी कारों से थोड़ा अलग है। अँधेरा होने पर इसके पीछे के LED लाइट्स इसे काफी अच्छा लुक देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Feb 2019, 2:07 PM IST

xuv300

Creta की बादशाहत खत्म कर सकती है Mahindra XUV300, जानें ऐसा क्या है खास

नई दिल्ली: 14 फरवरी को लॉन्च हो रही mahindra xuv300 , इस साल की एक बड़ी लॉन्च हो सकती है। लॉन्चिंग से पहले इसका ब्रोशर लीक हो गया है, जिससे इसके हर वेरियंट यानी मॉडल के फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। इससे एक बात तो साफ है कि ये कॉम्पैक्ट एसयूवी creta की बादशाहत को खत्म कर सकती है, हम ऐसा इस कार के फीचर्स और परफार्मेंस के बेस पर कह रहे हैं।

इन फीचर्स की वजह से Creta के दीवाने है लोग, suv मार्केट में बज रहा है डंका

सबसे पहले बात करते हैं इसके लुक्स और डिजाइन की तो हम कह सकते हैं, कि XUV300 के लुक्स काफी अच्छे हैं, ये Creta से भी चौड़ी है, इसका स्टांस काफी अग्रेसिव है और भले ही इसे Mahindra की Brezza कहा जाए, इसका रोड प्रजेंस तगड़ा है। इसके लुक्स में मुख्यतः आगे में ट्विन स्टेज DRLs, 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, साइड में काले पिलर्स, रूफ रेल्स, और व्हील के ऊपर बड़े आर्च चार चाँद लगाते हैं, साथ ही इसके दरवाजों के इर्द-गिर्द क्लैडिंग भी है।

XUV300 का रियर डिजाइन बाकी कारों से थोड़ा अलग है। अँधेरा होने पर इसके पीछे के LED लाइट्स इसे काफी अच्छा लुक देते हैं। XUV300 का ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी ज़्यादा है और व्हील की हाईट इसे बेहद शानदार लुक देते हैं।

इंटीरियर- कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है वो इसका इंटीरियर होता है। आपको बता दें कि एक्सयूवी 300 का केबिन काफी इंप्रेसिपव है। इस कार में महंगी कारों वाली क्वालिटी लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर को लग्जरी बनाने का काम करती हैं इसकी लेदर सीटें, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, अडजस्टेबल फ्लोर, छोटे-छोटे सामान रखने की ढेर सारी जगहें, मल्टीपर्पज सेंटर कंसोल बॉक्स, आगे व पीछे दिए गए कप होल्डर, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, डैशबोर्ड पर दिया गया अपर ओपन ट्रे, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, बड़ा ग्लबॉक्स, चारों दरवाजों पर दिए बोटल होल्डर जिसमें एक लीटर तक की पानी की बोतल आराम से आ जाती है। इसके अलावा चौड़ाई अधिक होनो के कारण इसमें पांच लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं। 6 फीट लम्बे इंसान को भी इसमें पर्याप्त जगह मिलती है।

इंजन-

XUV300 का एक बड़ा हाईलाइट इसका इंजन है। हालांकि XUV300 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उतारा जाएगा। डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल हुआ है। जो 115 बीएचपी और 300 एनएम पर XUV300 डीजल सारे प्रतिद्वंदियों से काफी अच्छी है और इसमें एक 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है पर फिलहाल डीजल या पेट्रोल किसी के साथ भी ऑटोमैटिक ऑप्शन नहीं मिलता है। इस इंजन का मिड-रेंज परफॉरमेंस भी काफी अच्छा है और सारे पैसेंजर एवं एसी चलते रहने के साथ भी XUV300 आसानी से रफ़्तार पकड़ती रहती है।