4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन फीचर्स की वजह से Creta के दीवाने है लोग, suv मार्केट में बज रहा है डंका

इस कार में सेफ्टी फीचर्स का भी खासा ख्याल रखा गया है। क्रेटा में 6-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Feb 2019, 3:58 PM IST

creta

इन फीचर्स की वजह से Creta के दीवाने है लोग, suv मार्केट में बज रहा है डंका

नई दिल्ली: भारत में बड़ी गाड़ी और बड़ा मकान 2 ऐसी चीजें हैं जिनका क्रेज कभी खत्म नहीं होता। SUV का बढ़ता मार्केट इसी बात का सुबूत है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै Creta का दबदबा है। हाल में लॉन्च हुई और आने वाली निसान किक्स, टाटा हैरियर, आने वाली महिंद्रा एक्सयूवी 300, एमजी हेक्टर और किआ एसपी कॉन्सेप्ट जैसी एसयूवी की सीधी टक्कर creta से है। Hyundai Creta में ऐसा क्या है, जो दूसरी कंपनियों की इस पर निगाह है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये कार सभी के दिमाग पर छाई हुई है।

ये भी पढ़ें- बदलने वाली है आपकी फेवरेट Mahindra Thar, लॉन्चिंग से पहले जानें नए फीचर्स

क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन में मार्केट में उपलब्ध है। इसमें एक 123ps पावर वाला 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन है। दूसरा 128ps पावर वाला 1.6-लीटर डीजल इंजन और तीसरा 90ps पावर वाला 1.4-लीटर डीजल इंजन है। क्रेटा के 1.6-लीटर वाले दोनों इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मौजूद है। 1.4-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मात्र 20000 हजार रूपए में आपकी हो सकती है Mahindra XUV300, बुकिंग हुई शुरू

इसके अलावा अगर लुक्स की बात करें तो क्रेटा देखने में काफी दबंग लगती है। अग्रेसिवलुक्स वाली इस कार की लंबाई 4270 mm, चौड़ाई 1780 mm, ऊंचाई 1665 mm और वीलबेस 2590mm है। साइज के मामले में यह एसयूवी परफेक्ट दिखती है। इसमें 55-लीटर कपैसिटी का फ्यूल टैंक दिया गया है।

इसके अलावा इस कार में सेफ्टी फीचर्स का भी खासा ख्याल रखा गया है। क्रेटा में 6-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।