जी हां, पॉश कॉलोनियों में खड़ी कारों को चोर इसी तरह से निशाना बना रहे हैं। हम बात कर रहे हैं महंगी लग्जरी कारों के लोगो की। ये चोर कारों को नहीं चुराते, बल्कि उनके लोगो पर हाथ साफ करते हैं। चोर आजकल लग्जरी कारों के ऑरिजनल लोगो चुरा रहे हैं, कार के इन लोगो की कीमत सात हजार से शुरू होकर 25 30 हजार तक पहुंचती है और चोर इन्हें 60 फीसदी कम कीमत पर ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं। BMW, Audi, फॉक्सवैगन, स्कोडा, टोयोटा और मर्सडीज की कारों पर चोरों की खास नजर है।