इस कार में बड़ा बुल गार्ड दिया हुआ है। हेडलैंप, फॉग लैंप्स और ग्रिल के चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। कार में रेड कलर की हाइलाइट वाले 17 इंच के वील्ज मिलते हैं जो कार को हाई ग्राउंड क्लियरेंस देते हैं। इसकी विंडशील्ड और विंडोज के चारो तरफ मेटल लगाया गया है, जो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए है। इसमें दिए गए हेवी ड्यूटी विंच और स्नॉर्कल कार के ऑफ-रोड लुक को और निखार देती है। कार के रूफ पर चार एक्स्ट्रा लाइट भी दी गई हैं। इसमें रूफ रेल्स और पीछे की तरफ हुक मिलता है।