31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai ने शुरू की BS6 Venue, I20 और Grand I10 की बुकिंग, जानें कब तक होगी लॉन्च

Hyundai Venue को कंपनी ने पिछले साल ही इस कार को लॉन्च किया था और इसे लोगों की तरफ से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Feb 2020, 2:08 PM IST

hyundai cars

नई दिल्ली: अप्रैल से Bs6 नॉर्म्स लागू हो जाएंगे यही वजह है कि कंपनियों ने अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करना बहुत पहले से शुरू कर दिया है। इसी तरह अब Hyundai ने BS6 नॉर्म्स वाली Venue, I20 और Grand I10 की बुकिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें इन कारों को बुक करने के लिए खरीदारों को 10000 रुपए की टोकन राशि देनी पड़ेगी । हुंडई ने अपने कई अन्य मॉडलों जैसे ग्रैंड आई10 नियोस, औरा को बीएस6 इंजन के साथ पहले ही उतार दिया है, अब कंपनी बचे हुए मॉडलों को बीएस6 अवतार में लाने में जुटी हुई है।

Hyundai के इस शोरूम में 40000 रुपए से कम में मिल रही है Santro, यहां पढ़ें पूरी खबर

आपको मालूम हो कि Hyundai Venue को कंपनी ने पिछले साल ही इस कार को लॉन्च किया था और इसे लोगों की तरफ से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था।

एलीट आई20 इनमें से कंपनी की भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मॉडल में से है। वहीं वेन्यू ( Hyundai Venue) व ग्रैंड आई10 की बिक्री भी अच्छी चल रही है। हुंडई आगामी ऑटो एक्सपो 2020 में नई जनरेशन क्रेटा तथा टक्सन फेसलिफ्ट को उतारने वाली है, कंपनी इसके अलावा कई नए मॉडल को भी प्रदर्शित कर सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी के नेक्सो कांसेप्ट मॉडल को भारत में देखा गया है। हुंडई इस दौरान ले फिल रोज कांसेप्ट को भी दिखाने वाली है, ऐसे ही इस लिस्ट में कई और भी वाहन शामिल है।

हर 33 सेकेंड में एक कार बनाती है hyundai, 30 लाख कारों को किया निर्यात

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि मारुति ने अपनी ज्यादातर कारों को पहले ही bs6 इंजन के साथ अपग्रेड कर दिया है और हुंडई की मुख्य प्रतिद्वंदी मारुति ही है।