
Hyundai
नई दिल्ली : हर इंसान का सपना होता है कि वो अपने पूरे परिवार को एक साथ लेकर जा सके और इस सपने को पूरा करने के लिए कार खरीदना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग ख्वाहिश होने के बावजूद पैसे की कमी के चलते कार नहीं खरीद पाते। ऐसे लोगों के लिए सेकेंड हैंड कार बेस्ट ऑप्शन होता है।
सेकेंड हैंड कार है बेहतरीन ऑप्शन- आजकल सेकेंड हैंड कार का मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। मारुति और महिन्द्रा जैसे बड़े ब्रांड्स भी इस मार्केट में कदम रख चुके हैं। सेकेंड हैंड कार मार्केट में हुंडई ( Hyundai ) एक बड़ा प्लेयर है। हुंडई के H प्रॉमिस (H Promise) शोरूम पर सर्टिफाइड व नॉन-सर्टिफाइड दोनों तरह की यूज्ड हुंडई कारें मौजूद हैं। सर्टिफाइड यूज्ड कारों पर इस शोरूम में 1 साल/20000 किमी कॉम्प्रिहेन्सिव वारंटी, 1 साल का रोड साइड असिस्टेंस, 2 फ्री सर्विस मिलती है। एच प्रॉमिस पर हुडई कारों को मंथली EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी है।
hyundai i10 और hyundai Grand i10- H प्रॉमिस प्लेटफॉर्म पर यूज्ड हुंंडई i10, 60000 रुपये Grand i10 H प्रॉमिस पर 81000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। नई Grand i10 की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 497944 रुपये से शुरू है।
Hyundai Santro- वहीं पिछले साल लॉन्च हुई Santro की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली 3.90 लाख रुपये से शुरू है। H प्रॉमिस से यूज्ड सैंट्रो को 39000 रुपये में खरीदा जा सकता है ।
Verna- नई नेक्स्ट जनरेशन वरना ( verna ) की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 8.08 लाख रुपये से शुरू है। H प्रॉमिस शोरूम से यूज्ड वेरना को 61000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
Updated on:
22 Jan 2020, 2:54 PM IST
Published on:
22 Jan 2020, 2:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.