साइज और फीचर्स – फीचर्स की बात करें तो दोनों ही कारों में कमोबेस सारे स्टैंडर्ड फीचर्स है लेकिन साइज में मारुति स्विफ्ट, Hyundai Grand i10 Neos से बाजी मारती नजर आती है। जहां स्विफ्ट की लंबाई 3840mm, चौड़ाई 1735mm, ऊंचाई 1530mm और व्हीलबेस 2450mm है। वहीं Neos की लंबाई 3805mm, चौड़ाई 1680mm, ऊंचाई 1520mm और व्हीलबेस 2450mm है।