नई दिल्ली:Hyundai ने अपनी 16409 कारों को रीकॉल किया है। इन 16,409 कारों में मुख्य रूप से hyundai grand i10 और Xcent शामिल हैं। इन कारों को इनके सीएनजी फिल्टर असेंबली में खामी के चलते वापस मंगाया गया है। वापस मंगाई गई इन कारों का निर्माण अगस्त 2017 से 30 सितंबर 2019 के बीच हुआ है। आपको बता दें कि Hyundai ने सीमित समय के लिए फर्स्ट-जेनरेशन एक्सेंट को CNG ऑप्शन के साथ पेश किया था, जबकि ग्रैंड आई10 अभी भी सीएनजी के साथ आती है। खराब हुई सभी कारों में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगी है।