
नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि वह देश में बिक रही अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को रीकॉल करेगी। दरअसल कंपनी ने इस कार में लगे हुए सस्पेंशन कॉम्पोनेन्ट को रिप्लेस करने के लिए ये रीकॉल किया है। कंपनी का ये फैसला इस कार के एक लिमिटेड बैच के लिए है। ख़ास बात ये है कि कंपनी ये रिप्लेसमेंट सभी XUV300 ग्राहकों के लिए फ्री में करेगी। इसके लिए कंपनी कार मालिकों से संपर्क करेगी।
अगर आपके पास भी ये कार है तो आप भी इस दिक्कत से जुड़ी हुई जानकार के लिए लिए प्रोडक्ट वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और यहां पर आप ये भी पता कर सकते हैं कि आपकी कार भी रिकॉलिंग के लिए लिस्ट नहीं हुई हैं। तो ऐसे में आपको बस कंपनी की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
भारतीय बाजार में XUV300 का मुकाबला टाटा नेक्सन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा जैसी गाड़ियों से है। कंपनी ने इसे सैंगयोंग टिवोटी के आधार पर बनाया है और इस बेबी XUV में 1.2 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। हाल ही में इसमें कंपनी ने AMT विकल्प भी शामिल किया है।
Published on:
5 Nov 2019, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.