नई दिल्ली: Auto Expo 2020 में कार कंपनियों ने अपनी फ्यूचरिस्टिक कारों का कांसेप्ट दुनिया के सामने रखा है । ऐसी ही एक कार को hyundai ने भी इस ऑटो एक्सपो में हुंडई ने भी अपनी कांसेप्ट कार काइट बगी को पेश किया है। इस कार के शो में काफी चर्चे हो रहे हैं। यह एक 2-सीटर इलेक्ट्रिक बगी कार है जिसमे छत और दरवाजे नहीं है। इस कार की खास बात ये है कि कंपनी ने इसे पानी, जमीन, रेतीले और पथरीले इलाकों पर चलने के लिए तैयार किया है।