Hyundai Aura तीन इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। इन तीनों इंजन में से 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन में होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ऑरा का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन Hyundai Venue से लिया जाएगा। AURA देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार होगी, जिसमें बीएस6 कम्प्लायंट टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल इंजन होगा। इस कार में कंपनी 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी से लैस ऑप्शन देगी । ये तो बात हुई पॉवर की चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर इस कार के डिजाइन और लुक्स के बारे में ।