पार्किंग स्पेस कम होने के पीछे और इतनी संख्या में गाड़ियों के पीछे बड़ी वजह हमारे देश में पार्किंग फ्री होना है। दुनियाभर में पार्किंग के लिए लोगों को अलग से रकम चुकानी पड़ती है। पार्किंग शुल्क को बढ़ा दिया जाए तो लोगों द्वारा कारों को खरीदना कम हो सकता है। पार्किंग शुल्क कम होने से टैक्स में कमी तो आती ही है, साथ ही स्कूल, स्वास्थ्य सेवा केंद्र और वृद्धा आश्रम जैसी जगहों के लिए जमीन नहीं मिलती है।