
Alto 800
नई दिल्ली: Maruti ने पिछले साल ही BS6 वाली ऑल्टो ( Maruti Alto ) को लॉन्च किया था । अब कंपनी ने इस कार का cng वेरिएंट भी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस कार को कंपनी ने 4.32 लाख रुपए में लॉन्च किया है। इस कार के cng मॉडल को एलएक्सआई तथा एलएक्सआई (O) में उपलब्ध कराया है तथा इसके एलएक्सआई (O) वेरिएंट की कीमत 4.36 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है। सीएनजी कारों को माइलेज की वजह से पसंद किया जाता है । इस कार में जिस सीएनजी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है उसकी वजह से कंपनी का दावा है कि यह सीएनजी वेरिएंट 31.59 किमी/किलो का माइलेज प्रदान करेगा।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑल्टो का सीएनजी वैरिएंट भी देश में बहुत लोकप्रिय है, जिस वजह से कंपनी ने इसे बीएस6 के साथ लॉन्च किया है। इस कार में कंपनी ने दो इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट व इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम लगाए है। मारुति ने हाल ही में अपने कई कारों के मॉडल्स को सीएनजी वेरिएंट में पेश किया है।
ऑल्टो कंपनी की भारत में बीएस6 इंजन वाली पहली मॉडल थी तथा मारुति सुजुकी ने भारत में अब तक 5 लाख से अधिक ऑल्टो बीएस6 की बिक्री कर ली है। यह पिछले 15 साल से कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक रही है।
वहीं BS6 मॉडल्स की बात करें तो नए नॉर्म्स के वाहनों के मामले में मारुति को अच्छी सफलता हाथ लगी है। दरअसल नए उत्सर्जन नियम लागू होने से पहले ही कंपनी ने 5 लाख BS6 मॉडल्स की बिक्री कर ली है।
Updated on:
27 Jan 2020, 3:47 PM IST
Published on:
27 Jan 2020, 3:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.