नई दिल्ली: जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी साढ़े सात लाख कारों को रीकॉल किया है। इस रीकॉल के तहत C-Class,CLK-Class, CLS-ClassऔरE-Classके दो दर्जन से ज्यादा वीकल्स शामिल हैं। इन मॉडल्स को ग्लास पैनल और स्लाइडिंग रूम फ्रेम के बीच बॉन्डिंग में खामी के चलते इन्हें रिकॉल किया जा रहा है। बॉन्डिंग कमजोर होने से सनरूफ के अलग होने का डर होता है जिसके चलते कंपनी ने इन्हें वापस मंगाने का फैसला किया है।