
नई दिल्ली: Hector की सफलता के बाद MG Motors भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार के फीचर्स और स्पेसीफिकेशन के लिए कस्टमर्स को दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। दरअसल इस कार की पहली झलक दिसंबर 2019 में दिखेगी। इस कार को देश में टेस्टिंग करते हुए भी देखा जा चुका है।
बैट्री और पॉवर-
एमजी जेडएस के इलेक्ट्रिक वर्जन में 44.5 kWh की लिथियम-आयन की बैटरी लगायी जायेगी। इसे 7 घंटे में सामान्य एसी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है तथा डीसी चार्जर से सिर्फ 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
हाल ही में लीक हुई दस्तावेज से पता चला था कि कंपनी एमजी जेडएस को पेट्रोल व हाइब्रिड इंजन के साथ भी ला सकती है।
एमजी मोटर जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए अपने डीलरशिप पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर काम कर रही है। एमजी मोटर ने टेस्टिंग के लिए इसका उत्पादन भी अपने गुजरात वाले प्लांट में किया है। हालांकि कीमत को ध्यान में रखते हुए इसे कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट के रूप में भारत में लाया जाएगा।
Updated on:
26 Oct 2019, 11:35 AM IST
Published on:
26 Oct 2019, 11:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.