
नई दिल्ली: mini ने अपनी शानदार कार contrymen के स्पेशल एडीशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कार कंट्रीमैन ब्लैक एडिशन कार कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स (JCW) से इंसापायर है। इस स्पेशल एडीशन कार की कीमत 42.40 लाख रुपए है और इस कार की भारत में सिर्फ 24 यूनिट्स ही आएंगी यानि सिर्फ 24 लोग ही इस कार को खरीद पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जो इसे बाकी कारों से अलग बनाती है।
इंटीरियर- कार के केबिन में कई सारे अपडेट्स किये गए हैं। कार का इंटीरियर पूरी तरह ब्लैक कलर में है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, मिनि वायर्ड पैकेज, मेमोरी फंक्शन के साथ स्पोर्ट्स सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, जेसीडब्ल्यू स्टीयरिंग वील, जेसीडब्ल्यू एरो किट और ऑटोमैटिक टेलगेल जैसी खूबियां हैं।
फीचर्स- इस ब्लैक एडीशन कार में कई सारे अपडेट्स किये गए हैं। जिसके चलते इसकी कीमत भी स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा है। ब्लैक एडिशन कार में नई ब्लैक ग्रिल, पियानो ब्लैक हेडलैम्प और टेललैम्प बेजल्स, ब्लैक रूफ रेल्स और 18-इंच जेसीडब्ल्यू अलॉय वील्ज, जेसीडब्ल्यू कार्बन फाइबर फिनिश आउट साइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM), पियोना ब्लैक कंट्रीमेन बैज, बोनट स्ट्राइप्स दिए गए हैं।
इंजन - मिनी कंट्रीमैन ब्लैक एडिशन में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 189 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन पैडल-शिफ्टर्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। मिनी कंट्रीमैन मात्र 7.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेता है।वहीं माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज14.41 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया जा रहा है।
Updated on:
30 Oct 2019, 2:25 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 2:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.