7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Mitsubishi Xpander, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

इस एमपीवी को विशेषकर इंडोनेशिया, फिलीपीन्स और थाईलैंड के बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 7 Jan 2020, 11:25 AM IST

Mitsubishi Xpander Will Launch in India

Mitsubishi Xpander Will Launch in India

नई दिल्ली:जापान की डिजाज कार निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनी मित्सुबिशी ( Mitsubishi ) जल्द भारत में अपनी पॉपुलर एमपीवी ( mpv ) मित्सुबिशी एक्सपैंडर ( mitsubishi xpander ) को लॉन्च कर सकती है। ये कार देखने में तो आकर्षक है ही साथ ही में इस कार में जबरदस्त स्पेस भी मिलता है। ऐसे में आज हम आपको इस कार की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mitsubishi ला रही है सबसे सस्ती 7 सीटर कार, लुक और फीचर्स में Fortuner भी हो जाएगी फेल

मित्सुबिशी एक्सपैंडर काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक वाली एमपीवी है। इस कार में 'डायनामिक शील्ड' डिजाइन दिया गया है। इस एमपीवी में हेडलाइट नीचे की तरफ बंपर में दिए गए हैं। हेडलैंप के ऊपर एलईडी डीआरएल लाइट और टेल सेक्शन में एल शेप के टेल लाइट दिए गए हैं।

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है Maruti Suzuki की ये कार, जानें कितनी है कीमत

कार में 16-इंच के ड्यूल टोन अलॉय-व्हील लगाए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो अंदर 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम के साथ जीपीएस नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही की-लेस एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, अडजस्टिबल स्टीयरिंग, रूफ माउंटेड ऐसी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं ( mitsubishi xpander features )।

मात्र 1 लाख रुपये में मिल रही है चमचमाती Maruti Alto, माइलेज देगी 32 किमी से भी ज्यादा

मित्सुबिशी एक्सपैंडर 205 एमएम की आकर्षक ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करती है और साथ में 1630 लीटर का बड़ा लगेज स्पेस भी मिलता है। इंजन की बात करें तो एक्सपैंडर में 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 105 बीएचपी पॉवर और 141 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

लुक और फीचर्स में कारों को भी फेल करेगा तीन पहियों वाला Peugeot Metropolis स्कूटर

डाइमेंशन की बात करें तो, मित्सुबिशी एक्सपैंडर की लंबाई 4,475 एमएम, चौड़ाई 1750 एमएम और ऊंचाई 1700 एमएम है। भारत में मित्सुबिशी एक्सपैंडर की कीमत 9-11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।