कार में 16-इंच के ड्यूल टोन अलॉय-व्हील लगाए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो अंदर 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम के साथ जीपीएस नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही की-लेस एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, अडजस्टिबल स्टीयरिंग, रूफ माउंटेड ऐसी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं ( mitsubishi xpander features )।