पहले फेज में कंपनी शार्ट-टर्म सेल्फ ड्राइविंग सर्विस देगी। सब्सक्रिप्शन और कॉर्पोरेट फंडिंग के जरिये धीरे-धीरे सर्विस का दायरा बढ़ाया जाएगा।
इस सर्विस से जुड़ी सभी कारों में जीपीएस, मीडिया प्लेबैक और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ओला ड्राइव सेगमेंट की सभी कारें 'ओला प्ले' प्लेटफार्म से जुड़ी होंगी, जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया जाएगा। कस्टमर्स की सेप्टी के लिए इन कारों में 24/7 हेल्पलाइन, इमरजेंसी बटन और रियलटाइम ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं।