4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार उड़ाने वाले रोहित शेट्टी ने खरीदी करोड़ों की कार, फीचर्स भी हैं शानदार

रोहित ने पीले रंग की इस कार के साथ अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें कि सिर्प बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी जैसे बिजनेस मैन भी इस कार के दीवाने हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Nov 2019, 4:45 PM IST

rohit-shetty-lamborghini-urus.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड और महंगी गाड़ियों का रिश्ता पुराना है। बॉलीवुड की कई हस्तियों के पास शानदार गाड़ियों का काफिला है इनमें से हाल के दिनों में बॉलीवुड स्टार्स को Lamborghini Urus खास पसंद आ रही है। रनवीर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स ने ये कार खरीद रखी है। अब इस फेहरिस्त में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने ब्रांड न्यू लैंबॉर्गिनी उरुस एसयूवी कार खरीदी है।

4 वेरिएंट्स में लॉन्च होगी BS6 इंजन वाली HONDA CITY, देखें वीडियो

रोहित ने पीले रंग की इस कार के साथ अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें कि सिर्प बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी जैसे बिजनेस मैन भी इस कार के दीवाने हैं । सितंबर के अंत तक लैंबॉर्गिनी ने उरुस की 50वीं कार भारत में डिलीवर की है। उरुस लैंबॉर्गिनी की सबसे तेजी से बिकने वाली कार बन गई है। तो चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-

EICMA 2019 में Hero ने दिखाई Xtreme 1.R की पहली झलक, फीचर्स और पॉवर उड़ा देंगे होश

पॉवर और स्पेसीफिकेशन-

Lamborghini Urusबेहद पावरफुल है, इसमें 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है और मात्र 3.6 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

6 ड्राइविंग मोड्स से लैस है ये कार-

Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा, नेवा, स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया शामिल किये हैं।

अब Emi पर नहीं मिलेगी Revolt की बाइक, एक साथ देनी होगी पूरी कीमत

सेफ्टी की बात करें तो इस कार में 440mm के फ्रंट और 370mm के रियर कार्बोन सेरामिक ब्रेक्स लगे हैं जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर महज 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे ।