
range rover
नई दिल्ली: Land Rover बहुत जल्द अपने कस्टमर्स के लिए एक गिफ्ट लाने वाला है। दरअसल कंपनी ने बेहद कम कीमत पर नई suv लॉन्च करने का ऐलान किया है। खास बात ये है कि ये SUV, tata harrier के प्लेटफार्म पर बनेगी । हैरियर एक 5 सीटर SUV कार है, लेकिन इस कार की प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है कार 7 सीटर SUV कार होगी।
Land Rover की नई कार Defender concept DC100 पर आधारित है लेकिन फर्क ये होगा कि ये कार बॉक्सी शेप में नहीं होगी। यहां आपको बता दें कि harrier ओमेगा ऑर्क प्लेटफार्म पर बनी है और ये प्लेटफार्म बेहद कम कीमत का होता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो नई कार में 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज मिड हाइब्रिड इंजन होगा। शुरुआत में यह सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव मॉडल होगा। कंपनी इस कार को पहले सिर्फ ब्रिटेन में लॉन्च करेगी।
कार की कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 25,000 यूरो (करीब 20 लाख रुपये) से इसकी शुरुआत होगी।
2021 तक लॉन्च होगी ये कार- Land Rover की यह नई कार साल 2021 तक लॉन्च होगी। Land Rover की नई SUV कार का कोड नाम L860 दिया गया है और यह फीचर्स के मामले में यह डिस्कवरी स्पोर्ट से कमतर होगी।
Updated on:
24 Jan 2020, 12:32 PM IST
Published on:
24 Jan 2020, 12:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.