5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा की इस कार पर मिल रही है 1.17 लाख रुपए की छूट, ऑफर 30 सितंबर तक

Tata Motors दे रही है डिस्काउंट ऑफर लाखों रूपए की छूट के साथ कार खरीदने का मौका सिर्फ सितंबर भर चलेगा ऑफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Sep 2019, 2:06 PM IST

tata_.jpg

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन और ऑटो सेक्टर की मंदी को को देखते हुए कंपनियां तरह-तरह के ऑफर लेकर आ रही है लेकिन फिलहाल जिस ऑफर ने हमारा ध्यान आकर्षित किया वो है टाटा मोटर्स का । टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट सेलिंग कार Tata Tigor पर पूरे 1.17 लाख रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

ये है पूरा ऑफर- tata tigor पर मिलने वाले 1.17 लाख रुपए के ऑफर में 30000 रूपए का नकद डिस्काउंट और 25000 रु का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है । इसके अलावा कंपनी 12000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर और स्पेशल मॉडल पर 50000 की छूट दे रही है । यानि Tata Tigor को खरीदने पर आपको मैक्सिमम 1.17 लाख की छूट मिल सकती है।

बेहद खास है Maruti XL6 का इंजन, फ्यूल की बचत के साथ होंगे ये फायदे

टाटा मोटर्स ने पिछले साल इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था। चलिए आपको बताते हैं टिगोर के कुछ खास फीचर्स जिसकी वजह से ये लोगों की फेवरेट है।

फीचर्स- इनमें हेडलाइट के अंदर स्क्वॉयर क्रोम एलिमेंट्स, क्लियर-लेंस टेल लाइट्स और शार्क फिन ऐंटीना शामिल है। यह कार नए ब्लू रंग में भी उपलब्ध होगी। डोर हैंडल, फ्रंट बंपर, ग्रिल और फॉग लैम्प हाउसिंग पर क्रोम हाइलाइट्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरियंट XZ+ में 7.0-इंच हार्मन टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। रिवर्स कैमरे के डिस्पले के लिए भी इसी का इस्तेमाल किया गया है।

मात्र 3000 रुपए में मिल रही है 35000 वाली बाइक, माइलेज में भी अव्वल

इंजन और पॉवर- 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85hp की पावर जेनरेट करता है। 1.05-लीटर वाला डीजल इंजन है, जो 70hp की पावर जनरेट करता है। नई कार में स्टैंडर्ड के रूप में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। पेट्रोल वेरियंट में एएमटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलेगा।

माइलेज- टाटा टिगोर का माइलेज 24-27 kmpl होने का दावा किया जाता है।