
नई दिल्ली:Tata Motors नए साल की शुरूआत में जहां अपनी प्रीमियम हैचबैक कार लॉन्च कर अपना कस्टमर बेस बढ़ाना चाहता है वहीं नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले मार्च 2020 में टाटा मोटर्स ने अपने वर्तमान डीलरशिप नेटवर्क में 100 नए आउटलेट जोड़ने की योजना की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में टाटा ने 860 आउटलेट के साथ एक मजबूत डीलरशिप नेटवर्क स्थापित किया है और वित्त वर्ष 2019 के अंत तक 100 नए डीलरशिप जोड़ दिए जाएंगे।
नए बाजारों में प्रवेश करके और ग्राहकों के बीच अपनी उत्पाद रेंज की पहुंच में सुधार करके बाजार में अपनी पहुंच को मजबूत करने की योजना बना रही है।
इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। टाटा,अपनी पॉपुलर कार नेक्सॉन ( nexon ) और अल्ट्रोज (tata altroz ) के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की भी टेस्टिंग कर रही है। इनका मुकाबला एमजी मोटर्स और हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों से होगा । अल्ट्रोज (TATA ALTROZ ) टाटा की पहली कार है जिसे अल्फा प्लेटफार्म पर तैयार किया जा रहा है। टाटा अल्ट्रोज का मुकाबला हुंडई आई20, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से होगा।
Updated on:
14 Dec 2019, 4:52 PM IST
Published on:
14 Dec 2019, 4:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.