
नई दिल्ली: आजकल जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अब कार चलाना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। ऐसे में आप अगर डेली कार चलाते हैं तो आपको ये काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपना पैसा बचा सकते हैं। दरअसल आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ आपका पैसा बचाएंगी बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाएंगी।
मारुति सुजुकी वैगनआर: इस सीएनजी किट लगी हुई कार को आप 4.87 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं, बता दें कि ये कार 26.6 km/kg का जबरदस्त माइलेज देती है साथ ही इसका लुक भी बेहद शानदार है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10: मारुती की इस जबरदस्त कार को आप 4.18 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं और ये कार सीएनजी में 32.26 km/kg का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो ग्रीन: इस कार को आप 5.14 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) में खरीद सकते हैं और इसमें पहले से ही सीएनजी किट लगा होता है। बता दें कि ये कार 31.79 km/kg का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800: भारतीयों के लिए मारुती सुजुकी ऑल्टो एक जाना माना नाम है, अगर आपको इस कार के सीएनजी वैरियंट को खरीदते हैं तो ये आपको 3.75 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) में मिल जाएगा और इसे चलाने पर आपको 33.44 Km/Kg का जबरदस्त माइलेज मिलता है।
Published on:
12 Oct 2019, 10:28 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.