30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Volkswagen ने कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun से उठाया पर्दा, लॉन्चिंग डेट का किया ऐलान

इसके अलावा इस कार में ( Volkswagen Taigun) में एलईडी हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो देखने पर आपको ये कार बहुत हद तक टी-क्रॉस की याद दिलाएगी ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Feb 2020, 4:02 PM IST

Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

नई दिल्ली: जर्मन कार मेकर कंपनी volkswagen ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Taigun से पर्दा उठा दिया है। और इसे 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट कंप्टीशन की बात करें तो ये कार हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और स्कोडा (Skoda) की अपकमिंग विजन इन से टक्कर लेती नजर आएगी।

फीचर्स की बात करें तो कार के इंटीरियर में 10.25 इंच ऑल डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ 9.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस कार में ( Volkswagen Taigun) में एलईडी हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। कुल मिलाकर कहें तो देखने पर आपको ये कार बहुत हद तक टी-क्रॉस की याद दिलाएगी ।

Seltos और creta को टक्कर देने आ रही है Skoda Vision IN, कंपनी ने दिखाई पहली झलक

एक और बात यहां आपको याद रखनी पड़ेगी कि भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद फोक्सवैगन ग्रुप ने अपनी कम बजट वाली कारों में डीज़ल इंजन नहीं देने का फैसला किया है। ऐसे में अपकमिंग टाइगन में डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। हालांकि कंपनी द्वारा इसे भारत में लॉन्च किए जाने के बाद इसका सीएनजी वर्जन तैयार करने पर भी काम कर रही है।

इंजन- इस अपकमिंग कार में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसका आउटपुट 115 पीएस और 220 एनएम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।

Toyota Fortuner को टक्कर देगी MG Gloster, 5 फरवरी को दिखेगी की पहली झलक

कीमत- इस कार को 10-16 लाख की कीमत में लॉन्च की जाएगी ।