इलेक्ट्रिक कार आई डी क्रॉस ( Volkswagen i d crozz ) कूपे और एसयूवी का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें एक इलेक्ट्रिक 4मोशन फोर व्हील ड्राइव इंजन लगाया गया है, जो कि एक शून्य कार्बन उत्सर्जन इंजन है। फोर व्हील ड्राइव इंजन की वजह से शहर की सड़को के साथ साथ खराब इलाको में भी चलाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 302 बीएचपी का पॉवर वाला मोटर लगाया गया है, जो 180 किमी/घंटा की अधिकतम गति प्रदान करता है। फॉक्सवैगन आई डी क्रॉस सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।