8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे शुरू करें अपना थीम बेस्ड कैफे

बहुत से लोगों का यह सपना होता है कि वह अपना खुद का एक थीम्ड कैफे खोलें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 May 2018, 10:58 AM IST

theme based cafe

theme based cafe

बहुत से लोगों का यह सपना होता है कि वह अपना खुद का एक थीम्ड कैफे खोलें। हालांकि, हर किसी का यह सपना पूरा नहीं होता और अगर होता भी है तो वह इसमें सफल नहीं हो पाते। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आपको अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए कुछ खास प्रैक्टिकल स्टेप्स लेने होंगे, तभी आप सफल हो सकेंगे। जानिए कि किन स्टेप्स को अपनाकर आप सफल हो सकते हैं -

बिजनेस आइडिया

जब भी आप अपना थीम्ड कैफे खोलने के बारे में सोचें, तब उसके लिए एक ऐसा आइडिया सोचें जो लोगों की समझ में आए और जो उनसे संबंधित हो। अगर आपका आइडिया आपके टारगेट कस्टमर्स से मेल खाता हुआ होगा और उन्हें पसंद आएगा तो यकीनन आपका थीम्ड कैफे सफलता हासिल करेगा। वहीं, अगर आपका आइडिया आपके कस्टमर्स से संबंधित ही नहीं होगा और उनकी समझ में ही नहीं आएगा तो वह कैफे को नहीं अपनाएंगे या दोबारा नहीं आएंगे।

कुछ काम खुद करें

अपना थीम्ड कैफे खोलने से पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए कि कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें आप खुद कर सकते हैं और कौन से ऐसे काम हैं जिनके लिए आपको दूसरों को हायर करने की जरूरत पड़ेगी। शुरुआत में आप जितने काम खुद करेंगे, उतना बेहतर रहेगा क्योंकि शुरू में आपके पास बजट की कमी होती है और खुद काम करने से ज्यादा से ज्यादा पैसा बचा सकेंगे जिससे भविष्य में मदद मिलेगी।

मदद भी जरूर लें

माना कि आप शुरुआत में अपने थीम्ड कैफे के ज्यादा से ज्यादा काम खुद करना चाहेंगे और स्टाफ हायर नहीं करना चाहेंगे लेकिन आप इन कामों के लिए मदद तो ले ही सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप सभी कामों को खुद अकेले करते रहें। इनके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मदद ले सकते हैं। इससे आपको नए आइडियाज भी मिलेंगे और अपने कैफे के काम के दौरान आप अकेले भी नहीं पड़ेंगे।

लॉजिस्टिक्स का ध्यान रखें

थीम्ड कैफे खोलते समय आपको लॉजिस्टिक्स का भी ध्यान रखना होता है। इसमें जगह लीज पर लेना, फूड और बेवरेज डिस्ट्रीब्यूटर ढूंढना, मेन्यू बनाना, प्रिंटर्स ढूंढना, किचन के बर्तन खरीदना, सर्विंग वेयर ढूंढना, उस जगह को डिजाइन करना और सजाना, सेल्स सिस्टम के पॉइंट को इंस्टॉल करना आदि शामिल होते हैं। हर बिजनेस की तरह थीम्ड कैफे के भी कुछ मुश्किल पॉइंट्स होते हैं जिन्हें एक निश्चित ऑर्डर में करना होता है जैसे ऑक्यूपेंसी पर्मिट, मेन्यू लिखना, ट्रेनिंग पूरी करना आदि। इसके बाद आप सफलता की ओर बढऩे लगते हैं।

बजट का सही इस्तेमाल करें

अपना थीम्ड कैफे खोलने के लिए आपको फंड्स की जरूरत होगी। इसके लिए आप अपने परिवार और दोस्तों से मदद ले सकते हैं। हालांकि आपको इन फंड्स का इस्तेमाल सावधानी और समझदारी से करना होगा ताकि आप कम बजट में भी अपने सभी जरूरी काम पूरे कर सकें। इसके लिए आप कुछ काम खुद भी कर सकते हैं ताकि बजट बच जाए और आप दूसरी चीजों के लिए उसे इस्तेमाल कर सकें। बाद में आप कैंपेनिंग के जरिए भी अपने थीम्ड कैफे के लिए बजट की व्यवस्था कर सकते हैं। आपको बजट का बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल करना होगा।