कौनसे नए कोर्सेज़ किए गए शामिल?
आईआईटी बॉम्बे ने हाल ही अपने अंडर ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए नए कॉर्सेज़ को शामिल किया है, जिन्हें छात्र अब पढ़ सकेंगे। इन कोर्सेज़ में मैनेजमेंट (Management), डिज़ाइनिंग (Designing), एंटरप्रेन्योरशिप (Entrepreneurship) शामिल हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए दूसरे नॉन-इंजीनिरयिंग कोर्सेज़ जैसे आर्ट्स (Arts), सोशल साइंस (Social Science) और ह्यूमैनिटिज़ (Humanities) के ऑप्शंस भी अंडर ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में उपलब्ध हैं।