क्या आप जानते हैं डाटा साइंटिस्ट लाखों कमाते हैं। आजकल के समय में जब हर क्षेत्र में डाटा की मांग बढ़ रही है, ऐसे में डाटा साइंटिस्ट और रिसर्चर की डिमांड भी बढ़ रही है। डाटा साइंटिस्ट बनने के लिए उम्मीदवारों के पास गणित, सांख्यिकी या इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन की डिग्री अवश्य होनी चाहिए। साथ ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की समझ भी होनी चाहिए। इसके बाद आप डाटा साइंटिस्ट से जुड़े डिप्लोमा कोर्स करके बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम कर सकते हैं।