31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सत्र से शुरू हो रहा है साइबर और फॉरेंसिक इंवेस्टिगेशन का सर्टिफिकेट कोर्स, एेसे करें अप्लाइर्

साइबर और फॉरेंसिक इंवेस्टिगेशन का सर्टिफिकेट कोर्स बिल्कुल नया है जिसमें अाप एंट्री ले सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Apr 2018, 1:10 PM IST

raksha shakti university

अपराध अनुसंधान और फॉरेंसिक रिसर्च में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है। इसी सत्र से रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में दो नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं जो उनके लिए काफी फायदे वाले हैं। इनमें साइबर क्राइम इंवेस्टिेगेशन व फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है। रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इन कोसेर्ज के बारे में निर्णय लिया गया है।

3-3 माह के सर्टिफिकेट कोर्स

ये सर्टिफिकेट कोर्स तीन-तीन माह के होंगे। इन दोनों कोसेर्ज में प्रोफेशनल लोग नामांकन करा सकते हैं। इन कोसेर्ज के लिए क्लास शाम के समय संचालित की जाएंगी। बैठक में रांची विवि के पूर्व कुलपति डॉ. एए खान, रक्षा विवि के रजिस्ट्रार डॉ. एमके जमुआर, सेना के प्रतिनिधि कर्नल राकेश, डॉ. केसी प्रसाद समेत अन्य सदस्य शामिल है। उपरोक्त दोनों कोर्स झारखंड में पहली बार शुरू हो रहा है। स्नातक स्तर पर ऑनलाइन कोर्स शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव को एकेडमिक काउंसिल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब रक्षा विवि में पढ़ रहे स्टूडेंट्स इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में ऑनलाइन कोर्स पढ़ सकेंगे।


IIM में शुरू होगा नया सर्टिफिकेट प्रोग्राम

द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ( बेंगलुरु ) ने नए सत्र से जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम में एक सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू करेगा। यह पार्ट टाइम कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रफेशनल्स के लिए होगा और इस कोर्स की क्लास वीकेंड पर लगेंगी। बाकी जानकारी आप वेबसाइट: http://www.iimb.ac.in पर देख सकते हैं। इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में 10 अहम मैनेजमेंट कोर्स ऑफर किए जाएंगे जिनमें इकनॉमिक्स, ऑर्गनाइजेशन डिजाइन, कम्यूनिकेशन, बिजनैस स्टैटिस्टिक्स एंड एनालिटिक्स, अकाउंटिंग फॉर डिसिजन मेकिंग, मार्केटिंग, ऑप्रेशन मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट फाइनैंस और स्ट्रैटिजिक मैनेजमेंट शामिल हैं। इस कोसर् की फीस 3,00,000 रुपये रखी गइर् है। इस कोसर् के लिए तीन से पांच साल तक का समय लगेगा। यह प्रोग्राम वर्किंग एग्जिक्युटिव्स के लिए हैं। इस कोसर् में सीटों की कुल संख्या 75 है।इसके लिए आवेदन की तारीख 1 मई से 1 जून, 2018 तक है।