31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 मई को होगा NEET Exam 2018: इन टिप्स के आधार पर करें परीक्षा की तैयारी

एमबीबीए और बीडीएस में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2018) 6 मई को आयोजित की जा रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Apr 2018, 12:20 PM IST

NEET 2018 Exam

देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस एग्जाम लेने वाले सीबीएसई ने NEET Exam 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।NEET Exam देश के कठिन परीक्षाआें में से एक मानी जाती है।यदि आप एंट्रेंस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं इस एग्जाम से संबंधित एेसे टिप्स जिनके आधार पर आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें NEET Exam 2018 की तैयारी

- सीबीएसई ने NEET के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है इस परीक्षा का आयोजन पहले की तरह ही हो रहा है।

- इस साल सभी नीट की परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही प्रश्न पत्र दिया जा रहा है।

- पहले नीट परीक्षा में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड या आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को आदेश देते हुए कहा कि वह इस परीक्षा के लिए आधार नंबर को अनिवार्य न बनाएं।

- NEET Exam 2018 की तैयारी के लिए एनसीईअारटी की किताबों से पढाइर् करें। फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलोजी की किताबों को पहले अच्छी तरह से पढ़कर तैयारी करें।

- नीट 2017 के टेस्ट पेपर पढ़ें और उन सवालों को करें जो पिछले साल के पेपर में आए थे।

- जिन विषयों में आप कमजोर हैं उन पर ज्यादा ध्यान दें।

- नीट की प्रतियोगिता का स्तर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस परीक्षा में सफल होने के लिए खुद को पॉजिटिव रखें।


NEET व JEE के छात्र इस रणनीति के साथ करें तैयारी

- नीट के सिलेबस पर गौर किया जाए तो जितना महत्वपूर्ण 12वीं का सिलेबस है, उतना ही महत्वपूर्ण 11वीं का सिलेबस भी है, पिछले वर्ष 11वीं से 352 अंकों के सवाल पूछे गए थे, वहीं 12वीं से 368 अंकों के सवाल थे, आकड़ों को देखे तो परीक्षार्थी के नीट पास होने में 11वीं के सिलेबस की भूमिका लगभग आधा होती है।

- मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास करने में जीतना महत्वपूर्ण सेलेबस का अध्ययन है उतना ही महत्वपूर्ण रणनीति नर्मिाण का। सही समय, सही रणनीति परीक्षा पास कराने में मददगार होती है।

- नीट की परीक्षा में सवालों को हल करने के लिए समय काफी कम होता है, इसलिए कम समय में ज्यादा सवाल हल करने के लिए शॉर्टकट तरीके को अपनाने की अभी से प्रेक्टिस करें, मॉक टेस्ट देते समय, शॉर्टकट तरीकों की भी प्रेक्टिस ज्यादा से ज्यादा करें इससे आप नर्धिारित समय में सभी सवालों को हल कर सकेंगे।