6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव भटके हुए नेता हैं, 4 चुनाव हारने से वो समझ नहीं आ रहे क्या करें- मंत्री गिरीश यादव

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पहुंचे सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भटका हुआ नेता बताया है।

2 min read
Google source verification
Minister Girish Yadav on AKhilesh Yadav During Visit To chandauli

Minister Girish Yadav on AKhilesh Yadav During Visit To chandauli

मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि, अखिलेश यादव को जनता नकार चुकी है, नकारात्मक सोच के अलावा उन्हें कुछ नहीं आता है। जिससे वो अक्सर हैरान और परेशान ही रहते हैं। प्रदेश के चंदौली जिले में 100 दिन पूरे होने पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत की। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं अखिलेश यादव के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के क्षतिग्रस्त होने वाले ट्वीट पर कमेन्ट करते हुए कहा कि, वो पूरी तरह से अपना आपा खो चुके हैं।

यह भी पढे: गूंगी बहरी लड़की के हाथ पैर बांधकर रेप, माँ ने सबूत मिटाने का बनाया था प्लान, फिर कोर्ट ने..

मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि, गांव में एक कहावत है, आदत बहुत बुरी होती है, जब से अखिलेश यादव ने सीएम पद की शपथ ली, अहंकार आ गया है, तब से वह 4 चुनाव हार चुके हैं। उन्हें आराम पसंद जीवन जीने की आदत पड़ चुकी है। जनता मोदी और योगी को स्वीकार कर रही है। कभी अखिलेश अपने हार पर ईवीएम को दोषी ठहराते हैं तो कभी मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाते हैं।

दिनेश खटीक से योगी आदित्यनाथ ने खुद बातचीत की
मंत्री दिनेश खटीक इस्तीफे के सवाल पर राज मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा- कोई मामला नहीं है, कोई बात नहीं होगी, प्रदेश अध्यक्ष और सीएम ने बैठकर उनकी बात को सुनकर समस्या का समाधान करा दिया है। ये हमारा आंतरिक मामला है।

दलित की बात करते हैं, ज़रा सा अपना भी दिल दिखाएँ
मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि, वह दलित की बात करते हैं वह जरा दिल भी अपना दिखाएं। हम लोगों ने दलित की बात किया है, तो दलित जनजातीय के आदमी को देश के राष्ट्रपति का प्रस्ताव दिया। दलित समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने का काम बीजेपी ने किया। अखिलेश यादव दलित के हिमायती नहीं है सत्ता में बने रहने के लिए अखिलेश कभी मुस्लिम कभी दलित की हिमायत करते हैं।

यह भी पढे: TET परीक्षाओं को पास कराने का लेते थे ठेका, शिक्षा माफियाओं से जुड़ी 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गिरोह का सरगना