जानकारी के अनुसार सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर ताजपुर गांव के समीप गिट्टी लदे डम्फर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ढे में पलट गयी। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिये घ्यायला युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अलीनगर थाना क्षेत्र के घूरो निवासी 30 वर्षीय गोविन्द के रूप में हुई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।