
रोड एक्सिडेंट
चंदौली. चकिया थाना क्षेत्र के पचवनियां गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो को गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
Published on:
20 Nov 2018 03:09 pm
