10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus के खौफ से चंडीगढ़ प्रशासन का आदेश- डांस के समय एक-दूसरे को स्पर्श न करें

-शादी में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति -प्रसिद्ध रॉक गार्डन बंद 31 मार्च तक के लिए बंद

2 min read
Google source verification
Dance in pubs

Coronavirus के खौफ से चंडीगढ़ प्रशासन का आदेश- डांस के समय एक-दूसरे को स्पर्श न करें

चंडीगढ़। कोरोनावायरस का खौफ पूरे देश में जारी है। पंजाब और हरियाणा में कुछ अधिक ही है। कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने शादी समारोह करने वालों को राहत प्रदान की है। साथ ही पब्स में नृत्य करने की अनुमति दी गई है लेकिन एक प्रतिबंध के साथ।

यह भी पढ़ें

फरीदकोट मेडिकल कालेज से Coronavirus का संदिग्ध मरीज फरार, पुलिस कर रही छापामारी

रॉक गार्डन

चंडीगढ़ में रॉक गार्डन स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केन्द्र है। कोरोनावायरस के चलते इसे 31 मार्च, 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित रॉक गार्डन 40 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। 1957 में इसकी शुरुआत हुई थी। इसे नेकचंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें

मोगा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या, एनआरआई पत्नी और पंजाबी गायकों से था परेशान

डांस में रखें ध्यान

चंडीगढ़ प्रशासन के प्रमुख सचिव गृह और स्वास्थ्य अरुण गुप्ता ने एक आदेश जारी कर कहा है कि मैरिज होम में होने वाले शादी समारोह में 100 लोग भाग ले लकते हैं। इससे अधिक लोग न आएं, यह ध्यान आयोजकों को रखना होगा। पब्स में नृत्य करने की अनुमति है, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि आपस में दूरी बनी रहे। निकट संपर्क नहीं होना चाहिए। इससे पहले शादी समारोह में 50 लोगों की सीमा निर्धारित की गई थी, जिसे संशोधित कर दिया गया है।