7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​​​​​पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जस्टिस कृृष्णमुरारी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली...
2 min read
Google source verification
Justice Krishnamururi file photo

Justice Krishnamururi file photo

(चंडीगढ): जस्टिस कृृष्णमुरारी ने शनिवार को यहां हरियाणा के राजभवन में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी ने जस्टिस कृृष्णमुरारी को निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर,पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी समारोह मौजूद थे। हाईकोर्ट के वर्तमान व पूर्व न्यायाधीश भी समारोह में मौजूद रहे।

दो दिन पहले जारी हुई नियुक्ति की अधिसूचना

शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस कृृष्णमुरारी ने कहा कि शपथ लेने के बाद वे बहुत खुश है। हाईकोर्ट में लंम्बित मामलों के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी चर्चा नहीं की जाएगी। जस्टिस कृृष्णमुरारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश पद से मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किए गए है। वकालात से न्यायिक सेवा में आए जस्टिस कृृष्णमुरारी इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव भी रहे। दो दिन पहले ही उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश का यह पद हाइकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस.जे.वाजीफदार के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था। इस पद पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति की सहमति का इंतजार था। राष्ट्रपति ने कृष्ण मुरारी के नाम पर मुहर लगा दी जिसके बाद शनिवार को उन्हें शपथ दिलाई दी गई। चीफ जस्टिस के पद पर इस नियुक्ति के बाद हाइकोर्ट में जजों की संख्या 50 हो गई है। जबकि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृति संख्या 85 है।

पार्टी नेतृत्व करेगा "आप" से गठबंधन का फैसला अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला पार्टी नेतृृत्व को करना है। हम अपने विचार पार्टी नेतृृत्व को बता देंगे।