3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरोध करने पर जनता को चुप करा रही ‘AAP’ सरकार, हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर कर भगवंत मान पर साधा निशाना

Bhagwant Mann: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की 'AAP' सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। एक वायरल वीडियो का हवाला देकर उन्होंने सीएम भगवंत मान पर तीखा निशाना साधा। जानें क्या हैं पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal, Punjab Politics, Punjab News

CM भगवंत मान की सभा में युवक ने किया विरोध (फोटो सोर्स- IANS)

AAP Government: पंजाब की राजनिति एक बार फिर गर्मा गई। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। अकाली सांसद ने आरोप लगाया है कि मौजूदा शासन में अपनी मांगें उठाने वाले आम लोगों को पुलिस के बल पर चुप कराया जा रहा है। हरसिमरत कौर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक घटना का वीडियो शेयर करते हुए आप सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

सांसद हरसिमरत कौर द्वारा साझा किया गया वीडियो पंजाब के सुनाम स्थित शेरो गांव का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान कार्यक्रम स्थल के पास स्थित एक मकान की छत से एक स्थानीय युवक ने आप सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया।
घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस जवान छत पर पहुंचे और विरोध कर रहे युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। अकाली दल का दावा है कि अपनी बात रख रहे नागरिक के साथ पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसे चुप कराने की कोशिश की।

सत्ता के अहंकार में बदले मुख्यमंत्री- हरसिमरत कौर

वीडियो पोस्ट करते हुए सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि चार साल के शासनकाल ने नेतृत्व को जन सरोकारों से दूर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब में यदि कोई साधारण नागरिक सरकार से सवाल पूछता है या अपनी समस्याओं के प्रति जवाबदेही तय करने की मांग करता है, तो उसे न्याय देने के बजाय आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है। सांसद ने कहा कि राज्य की जनता इस पूरे घटनाक्रम को करीब से देख रही है और सही समय पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब जरूर देगी।

सोशल मीडिया पर 'पंजाब विरोधी आप' हैशटैग का इस्तेमाल

अकाली सांसद ने इस वीडियो के साथ 'पंजाब विरोधी आप' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उनका कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों के नाम पर हो रहे आयोजन महज पीआर स्टंट बनकर रह गए हैं, जहां वास्तविक समस्याओं को उठाने वाले युवाओं को जगह नहीं दी जा रही है।