19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Holiday: पंजाब में 31 जुलाई को सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Punjab Holiday: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित की है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
2 min read
Google source verification
Government Holiday

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की है। इस दिन शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार की ओर से जारी वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर में 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश निर्धारित किया गया है।

पंजाब के सुनाम में हुआ जन्म

इसके चलते सभी सरकारी विभागों में अवकाश रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। आपको बता दें कि शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के सुनाम में हुआ था। बचपन में ही माता-पिता का निधन हो जाने के बाद उनका पालन-पोषण अमृतसर के सेंट्रल खालसा अनाथालय में हुआ। वर्ष 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। इस घटना में निहत्थे लोगों पर की गई गोलीबारी से वे बेहद आहत हुए और इसके जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने का संकल्प लिया। करीब दो दशक तक उन्होंने अपने संकल्प को पूरा करने की तैयारी की।

हत्याकांड का लिया था बदला

13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे माइकल ओ'डायर को गोली मार दी। उधम सिंह का मानना था कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए ओ'डायर भी जिम्मेदार था और यह कार्रवाई उसी का प्रतिशोध थी। घटना के बाद उधम सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चलाया गया और ब्रिटिश अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई।

मिली थी फांसी की सजा

31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई। उनकी शहादत ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और वे देश के महान क्रांतिकारियों में शामिल हो गए। वर्ष 1974 में उनके पार्थिव अवशेष भारत लाए गए, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज शहीद उधम सिंह को देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों में गिना जाता है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। वहीं दूसरी तरफ केरल सरकार ने बच्चों के फुटबॉल प्रेम को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने रविवार को राज्य के अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों में सोमवार को विशेष अवकाश की घोषणा की है।

बड़ी खबरें

View All

चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब

ट्रेंडिंग