17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का दावा, ‘एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, सरकार हमारी बनेगी’

Congress: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पंजाब कांग्रेस में किसी भी तरह की कलह से इनकार करते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे, वंदे मातरम् विधेयक, परिसीमन, अमित शाह और राहुल गांधी से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
2 min read
Google source verification
Congress news

Punjab Politics(फोटो-ANI)

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह की चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने साफ कहा है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक माहौल है, जहां सभी नेताओं को अपनी बात रखने की आजादी है। इसे आपसी कलह बताना गलत है। राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ दौरे, वंदे मातरम् पर प्रस्तावित कानून, परिसीमन, पश्चिम बंगाल की राजनीति और राहुल गांधी के कार्यक्रमों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पंजाब कांग्रेस में कोई कलह नहीं, मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा- ठाकुर

पंजाब कांग्रेस नेताओं के बीच असंतोष की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। उनके मुताबिक, एक एजेंडे के तहत इस तरह की खबरों को प्रचारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विचार रखने की पूरी स्वतंत्रता है। कई बार नेताओं की व्यक्तिगत राय सामने आ जाती है, जिसे कलह का नाम दे दिया जाता है। लेकिन पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ दौरे पर टिप्पणी करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अब देश लौटे हैं और अब उन्हें देश की याद आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

'वंदे मातरम् पर कानून से भ्रम पैदा होगा'

वंदे मातरम् के अपमान या इसके गायन में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रस्तावित कानून पर राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार समय-समय पर ऐसे विधेयक लाती रहती है। उनका कहना था कि ऐसे कदमों से समाज में भ्रम और विद्वेष की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कार्यक्रमों की शुरुआत भी वंदे मातरम् से होती है। ऐसे में सरकार इस मुद्दे को क्यों उठा रही है, इसका जवाब आने वाला समय देगा।