17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukanta Majumdar: तृणमूल नेताओं को भाजपा का खुला न्योता, सुकांत मजूमदार बोले- राष्ट्र हित सबसे ऊपर

West Bengal Politics: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट्र हित में काम करने वाले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rakesh Mishra

Jul 17, 2026

Sukanta Majumdar

डॉ. सुकांत मजूमदार। फाइल फोटो- पत्रिका

सिलीगुड़ी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट्र हित में काम करने वाले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में स्वागत है। डॉ. मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले बागडोगरा हवाईअड्डा पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है 'देश पहले, पार्टी बाद में।' उन्होंने कहा कि कभी-कभी बड़े राष्ट्रीय हितों के लिए संकीर्ण राजनीतिक सोच को दरकिनार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि देश के व्यापक हित में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना जरूरत है। डॉ. मजूमदार ने राज्यसभा के कुछ सदस्यों के इस्तीफे के बाद हालिया राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा करते हुए दावा किया कि जिन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी, वे पार्टी में शामिल होने के इच्छुक थे। उन्होंने अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में किसी के लिए भी राजनीतिक विकल्पों पर विचार करना स्वाभाविक है।

ऐसे नेताओं को नहीं शामिल करना चाहती बीजेपी

कुछ महीने पहले ही चुनी गई होने के कारण अगर वह किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल भी हो जाती हैं, तो भी जन-प्रतिनिधि के तौर पर बनी रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निचले स्तर के तृणमूल नेताओं को पार्टी में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं रखती है। गौरतलब है कि इसमें सिलीगुड़ी के नेता भी शामिल हैं। अमित शाह के दौरे पर डॉ. मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सीमा से जुड़े और प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा के लिए आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली राज्य सरकार के दौरान सहयोग की कमी के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी जमीन सीमा सुरक्षा बल को नहीं सौंपी जा सकी थी।

इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को बांकुड़ा जिले के मेजिया में श्याम स्टील ग्रुप के एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के औद्योगिकीकरण अभियान की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के निवेश से राज्य के पिछड़े जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने राज्य सरकार के साथ काम करने के इच्छुक निवेशकों का स्वागत करते हुए दावा किया कि सरकार में बदलाव के बाद उद्योगों का पश्चिम बंगाल पर भरोसा फिर बढ़ रहा है। कंपनी और राज्य सरकार के अनुसार, ग्रुप के इस्पात प्रभाग के विस्तार कार्यक्रम के तहत स्थापित होने वाले इस संयंत्र में करीब 15,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। सीएम ने इसे भाजपा सरकार की अब तक की सबसे बड़ी औद्योगिक पहल बताया।