6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब पुलिस इंटेलीजेंस विंग में तैनात कुलविंदर की हत्या, शव बोरी में बंद कर फेंका

दोस्त इकबाल में रात्रि में घर पर किया था फोन- मेरे साथ शराब पी रहा है इसके बाद हो गया गायब, झाड़ियों में मिला शव, आज होगा पोस्टमार्टम

less than 1 minute read
Google source verification
Kulvinder Singh

Kulvinder Singh

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस Punjab police मोहाली Mohali में इंटेलीजेंस विंग (Intelligence wing) में तैनात कुलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई है। उसका शव प्लास्टिक की बोरी में बंद करके फेंका है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। कुलविंदर सिंह चंडीगढ़ स्थित अटावा में रहता था।

यह भी पढ़ें

2022 के चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाएगी भाजपा

ये है मामला

52 वर्षीय कुलविंद सिंह बुधवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह एक दोस्त इकबाल के साथ गया था। उसने दोस्त के साथ शराब पी। रात लगभग 12 बजे इकबाल ने कुलविंदर के घर फोन कर कहा कि वह उसके साथ शराब पी रहा है, और वह उसे थोड़ी देर में सोहाना में छोड़ देगा। इसके बाद इकबाल घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात परेशान रहे।

यह भी पढ़ें

सिमनरजीत कौर Tokyo Olympics के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज बनीं

झाड़ियों में मिला शव

पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने कुलविंदर की तलाश में कई दल बनाकर खोजबीन की। मोबाइल फोन की लोकेशन देखी। देर रात्रि मोहाली में सड़क किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी। उसे खोलकर देखा तो होश उड़ गए। बोरी में लाश थी, जिसकी पहचान कुलविंद के रूप में हुई।

आज होगा पोस्टमार्टम

डी.एस.पी. (सिटी-2) रमनदीप सिंह ने बताया कि कुलविंदर की बाजू टूटी हुई है और सिर में चोट है। कुलविंदर का शव अस्पताल के अंत्येष्टि घर में रखवा दिया गया है। वीरवार यानी आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।