1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई शराब घोटाला नहीं है, यह आप के खिलाफ हताश भाजपा की साजिश है: चीमा

पंजाब आप-संजय सिंह
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 5 Oct 2023, 7:09 PM IST

कोई शराब घोटाला नहीं है, यह आप के खिलाफ हताश भाजपा की साजिश है: चीमा

संजय सिंह

चंडीगढ़. पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए केन्द्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया है।
आप की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जहां
पुलिस ने उनके खिलाफ पानी की बौछारें चलाई। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। अगर कोई घोटाला हुआ होता तो दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ घाटा होता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे अपने आप में यह साबित हो गया कि शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब नीति की यह जांच नेताओं, ठेकों और खुदरा विक्रेताओं पर हजारों छापे और आप नेताओं और कुछ व्यापारियों की गिरफ्तारी, यह सब आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए भाजपा की एक विस्तृत साजिश है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरपाल चीमा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बुध राम भी मौजूद थे। चीमा ने कहा कि अपने दिन-ब-दिन गिरते ग्राफ से भाजपा हताश और घबराई हुई है। भाजपा ने केंद्र में नौ साल से अधिक समय तक शासन किया है, लेकिन अब उन्हें अपनी नफरत की राजनीति, पूंजीपतियों के प्रति प्रेम और जनविरोधी नीतियों की आंच महसूस हो रही है। इसीलिए वे लगातार हर उस व्यक्ति को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके खिलाफ बोलता है, उनके अत्याचारों और तानाशाही रवैये का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि आगामी आम चुनाव में उनकी हार निश्चित है, इसलिए भाजपा नेता सीबीआई और ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं पर हमला कर रहे हैं। आप नेता ने कहा कि पहले उन्होंने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया और अब उन्होंने आप के एक और कद्दावर नेता संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। चीमा ने कहा कि संजय सिंह हमेशा भाजपा सरकार, उनके भ्रष्टाचार और जनविरोधी कदमों के खिलाफ बहुत मुखर रहे हैं। उन्होंने संसद के अंदर और बाहर से भाजपा सरकार के हर गलत फैसले और लूट का विरोध किया। भाजपा आप नेता संजय सिंह की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। ईडी ने उनके चार कमरे के घर पर आठ घंटे तक छापेमारी की लेकिन कुछ नहीं मिला, फिर भी उन्होंने बिना किसी सबूत के उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आप नेता मनीष सिसोदिया प्रकरण की पुनरावृत्ति है। हम भाजपा सरकार की इस गिरफ्तारी और तानाशाही कृत्य की निंदा करते हैं।
चीमा ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों का होना लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर देश में तानाशाही का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें बताता है कि जब भी भारत में कोई सरकार तानाशाही पर उतारू हुई है, भारत के लोगों ने हमेशा उन्हें सबक सिखाया है। देश की जनता कभी भी निरंकुशता बर्दाश्त नहीं करेगी।
मीडिया को संबोधित करते हुए आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि ईडी को संजय सिंह के घर से एक भी पैसा या एक भी अवैध दस्तावेज नहीं मिला। भाजपा सरकार की इस हरकत से पता चलता
है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितने घबराये हुए हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वह हमें डरा नहीं सकते। भाजपा हताश है। मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों की मित्र है जबकि श्री सिंह आम जनता की आवाज हैं , जिन्होंने अंबानी और अडानी के पक्षपात का विरोध किया। बुध राम ने कहा कि बीजेपी की ऐसी रणनीतियां आम आदमी पार्टी को नहीं रोक पाएंगी। आप नेता ने कहा, चाहे कितनी भी छापेमारी की जाए या गिरफ्तारियां की जाएं, वे हमें रोकने में कभी सफल नहीं होंगे।