राजधानी चेन्नई सहित राज्य के दूसरे शहर मदुरै, सेलम और कोयम्बत्तूर में जल्लीकट्टू के समर्थन में पिछले कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरी ओर जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को जनता का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। चेन्नई के एसआरएम कॉलेज व डीजी वैष्णव कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसके समर्थन में अपने शिक्षण संस्थान के बाहर प्रदर्शन किया।